फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में फैंसिंग स्टेट चैंपियनशिप में करनाल को स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद में इंडस पब्लिक स्कूल में चल रही 26वीं जूनियर हरियाणा स्टेट फैंसिंग (तलवारबाजी)चैंपियनशिप में लड़कों व लड़कियों की टीमों ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं एकल स्पर्धा में भी करनाल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर मेडल हासिल किए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को हुए मुकाबले में करनाल साबरे टीम को गोल्ड मेडल मिला है, जिसमें प्रिंस, विवेक, तेजस शर्मा व अर्जुन माथुर शामिल रहे। वही एकल स्पर्धा में प्रिंस को स्वर्ण पदक व अर्जुन माथुर को कांस्य पदक मिला है। वहीं गर्ल्स ईपी टीम ने भी करनाल को स्वर्ण पदक दिलाया है। इसमें कोमल, शीतल दलाल व तनिष्का खत्री शामिल रहीं। व्यक्तिगत में तनिष्का खत्री को स्वर्ण, शीतल दलाल को कांस्य पद मिला है। इसमें जींद टीम को रजत, पंचकू ला व रेवाड़ी टीम को कांस्य पदक मिला है। व्यक्तिगत साबरे लड़कों की टीम में करनाल को गोल्ड, जींद को रजत, झज्जर व रोहतक को कांस्य पदक मिला है। स्पर्धा के दौरान फैंसिंग कोच के रूप में सत्यवीर सिंह, राज कुमार, अर्जुन व अंकित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें