फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

06. बाला जी और खाटू श्याम के रंग में रंगी कर्ण नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्री श्याम परिवार की ओर से शनिवार को सुबह श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान गूंजे हारे के सहारे के जयकारे, खाटू श्याम की मस्ती में श्रद्धालु झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने शहर के चौराहों को भी रंगोली बनाकर विशेष रूप से शोभायात्रा के लिए सजाया था। स्वागत द्वार और लहरा रहे झंडों की भी शोभा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा पर हैलीकॉप्टर से भी पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में नीले घोड़े के साथ श्री खाटू श्याम जी का शृंगार किया हुआ स्वरूप विराजमान रहा। इस दौरान शहर के बाजारों में तीन बाणधारी की जय, शीश के दानी की जय, हारे के सहारे के जयकारों से गूंजते रहे। काफी संख्या में श्रद्धालु अपने हाथों में निशान लेकर पैदल ही ओपीएस विद्या मंदिर पहुंचे। शोभा यात्रा के दौरान लुधियाना से आए कलाकारों ने सुंदर रंगोली बनाई। निशान यात्रा कमेटी चौक, कर्ण गेट, कुंजपुरा रोड, अस्पताल चौक और सेक्टर-12 से होते हुए महोत्सव स्थल सेक्टर-13 ओपीएस विद्या मंदिर में पहुंची। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर श्री श्याम वंदना महोत्सव की बधाई दी।
31 कारीगरों ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को लगाई मेहंदी
दोपहर बाद मेहंदी के रंग राधा रानी के संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों ने भी राधा नाम की मेहंदी लगवाई। 31 कारीगरों ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के हाथों पर मेहंदी लगाई।
विज्ञापन

यात्रा में भक्त के रूप में पत्नी सहित शामिल हुए रोहतक के सांसद
निशान यात्रा में पत्नी सहित निशान लेकर चले रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा भी चले। उन्होंने कहा कि खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा में शामिल होकर अपार खुशी हो रही हैं। बाबा उनके कुल देवता हैं। उन्होंने कहा कि श्याम भक्तों के साथ वह इस यात्रा में भक्त के रूप में शामिल हुए हैं। यात्रा में उनके साथ पत्नी डॉ. रीटा शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक जगमोहन आनंद, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, किशोर नागपाल, सुनील गुप्ता, शशि गुप्ता, दिनेश, अमित गुप्ता, दिनेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, प्रदीप बंसल, प्रदीप गुप्ता और राम कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें