फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना के तहत बल्ला कलस्टर के गांवों को किया जा रहा है विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्ला क्लस्टर के पांच गांवों को मिलेंगी शहर की दर्ज पर सुविधाएं
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन योजना के तहत कराए जाएंगे विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन योजना चलाई जा रही। मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों को शहरी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनके सामाजिक एवं आर्थिक स्तर को ऊपर उठाना है। इसके तहत बल्ला कलस्टर की 5 ग्राम पंचायतों बल्ला, मानपुरा, गोली, फफड़ाना व सालवन में मिशन के तहत तैयार डीपीआर में क्रिटिकल गैप फंडिंग व कंवर्जेंस के तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं। ये जानकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. सुशील मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि इस मिशन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 फरवरी 2016 को किया गया था।
उन्होंने बताया कि गांव में आर्थिक गतिविधियों से जुड़ा कौशल विकास प्रशिक्षण देना, कृषि प्रसंस्करण, कृषि सेवाएं, भंडारण कार्य करवाया जाना शामिल है। इसके अलावा सुसज्जित मोबाइल स्वास्थ्य इकाई, स्कूल/उच्च शिक्षा सुविधाओं का उन्नयन, स्वच्छता, पाईप से जलापूर्ति का प्रावधान, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, गांव की गलियां और नालियों का निर्माण करवाना शामिल है। वहीं अन्य गतिविधियों के तहत स्ट्रीट लाइट की सुविधाएं प्रदान करवाना, अंतर ग्राम सड़क संपर्क स्थापित करना, सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं प्रदान करवाना, एलपीजी गैस कनेक्शन, डिजिटल साक्षरता तथा नागरिक सेवा केंद्र, नागरिक केंद्रित सेवाओं/ई-ग्राम कनेक्टिविटी के इलेक्ट्रॉनिक वितरण कार्य करवाया जाना शामिल है। उन्होंने कहा कि कलस्टर गांवों में जहां विकास कार्य होंगे वहीं रोजगार के अवसर भी लोगों को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। फिलहाल बल्ला कलसटर के नाम से पांच गांवों को विकसित किया जा रहा है। -डॉ. सुशील मलिक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण मुख्य कार्यकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें