करनाल। राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी की और से कोर प्रेत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसे कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता के चौथे दिन सुपर किंग व करनाल जायंट्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करनाल जायंट्स की टीम ने 12.4 ओवर मे एक विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
करनाल जायंट्स टीम के बल्लेबाज जतिन कश्यप ने 25 गेंदों पर 58 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं उनकी टीम के गेंदबाज अनिल ने दो ओवर में 29 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। कोच सतीश राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का हर मुकाबला शनिवार व रविवार को होगा और इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही है। जिन्हें चार ग्रुप में डिवाइड किया गया है।