फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: छह वाहनों से 12.86 लाख नकदी जब्त, घरौंडा क्षेत्र में आचार संहिता के चलते एसडीएम की टीम ने की जांच

Wed, 08 May 2024 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)

सार

घरौंडा में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान वाहन मालिक नकदी के बारे में कागजात नहीं दिखा सके। टीम ने नकदी जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है। इसको लेकर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान एसडीएम घरौंडा राजेश कुमार सोनी की टीम ने छह वाहनों से 12 लाख 86 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम घरौंडा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि चुनाव आयोग ने 49 हजार से ज्यादा नकदी लेकर चलने पर उसके साथ कागजात भी लेकर चलने को कहा है। साथ ही कैश का हिसाब रखना भी जरूरी किया गया है। आयोग के आदेशानुसार इसके लिए बैंक की पर्ची या एटीएम रसीद आदि साथ होना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि अगर कोई कागजात नहीं मिलता तो माना जाएगा कि कैश का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता था। 10 लाख से ज्यादा रुपए होने पर उसे ट्रेजरी में जमा करने का निर्देश भी आयोग ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें