फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस हत्याकांड: चार दिन बीते पुलिस के हाथ खाली, ग्रामीण कर रहे मासूम के हत्यारोपियों को फांसी की सजा की मांग

Sun, 10 Apr 2022 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा)

सार

परिजनों ने पड़ोस में ही एक परिवार पर शक जाहिर किया, जिससे पुलिस पूछताछ भी कर रही है लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
अपने पिता के साथ जस दूसरी ओर घटना के बाद विलाप करती जस की दादी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के इंद्री के गांव कमालपुर रोडान में पांच वर्षीय जस की अपहरण कर हत्या करने के मामले को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले का खुलासा नहीं किया है। हालांकि परिजनों का कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वालों ने ही जस की हत्या की है लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले में कोई जानकारी नहीं दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद ही वह पूरे मामले का खुलासा करेंगे। गौरतलब है कि पांच अप्रैल को जस के दादा ने उसे पांच रुपये दिए थे। जस पांच रुपये की टॉफी लेने के लिए दुकान पर गया था लेकिन वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी आस पड़ोस में तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। उसमें सामने आया कि एक बाबा गांव से बाहर जा रहा है और उसकी झोली भारी है। इस कारण ग्रामीणों ने उस बाबा पर शक जाहिर किया। पुलिस ने उस बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि बाबा की झोली में जस नहीं था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को कहा कि गांव में ही सर्च अभियान चलाएं। जस गांव में ही है। इसके बाद देर रात तक पुलिस ने गांव में हर घर में जाकर जांच की लेकिन जस का कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों ने जस के घर सहित करीब दस से 12 घरों की जांच नहीं की थी।

वह सुबह इन घरों की जांच करने वाले थे कि अगले दिन 6 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे जस का शव पड़ोस की छत पर किसी अज्ञात ने फेंक दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने पड़ोस में ही एक परिवार पर शक जाहिर किया, जिससे पुलिस पूछताछ भी कर रही है लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं ग्रामीण आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें