माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा ने सभी व्यापारी एवं दुकानदारों के शुक्रवार को एक बैठक की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार एवं आबकारी व कराधान विभाग हरियाणा द्वारा जागरूक ग्राहकों के लिए एक करोड रुपये तक जीतने का सुनहरा मौका लेकर आई है। इस स्कीम को सरकार ने मेरा बिल मेरा अधिकार नाम दिया है।
करनाल शहर के सभी शहर वासियों से जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा ने अनुरोध किया है कि बाजार से कुछ भी खरीदने पर बिल अवश्य लें। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार द्वारा एक करोड़ के दो तरह मैसेज बंपर इनाम घोषित किए गए हैं। 10 लख रुपये के 10 मासिक इनाम , 10000 के 800 मासिक इनाम घोषित किए गए हैं। यह योजना चयनित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है।
ग्राहकों को इस स्कीम का लाभ लेने के लिए जो बिल आप दुकानदार से लेंगे, उस बिल को मेरा बिल मेरा अधिकार मोबाइल एप पर पंजीकृत करने के बाद अपलोड करें। इस बैठक में आबकारी विभाग से अभिषेक बत्रा, दीपक नारंग,विपिन शर्मा, परमिंदर सिंह, रवि चांदना, हरमिंदर सिंह, प्रवीन गुप्ता योगेश बुगुड़ा, श्याम बत्रा, कृष्ण बेदी, मोहित मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।