फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSGPC: नए सिरे से बनाए जाएंगे एचएसजीपीसी के वोट, अकाल तख्त के हुकुम के बाद फार्म में किया संशोधन

Thu, 19 Oct 2023 06:24 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

हरियाणा सिख गुरुद्वार प्रबंधक कमेटी के कार्यवाहक प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने बताया कि वोटर कार्ड बनवाने के लिए अब नए सिरे से फार्म प्रकाशित हो रहे हैं। क्योंकि वोट बनाने के फार्म में संशोधन कर दिया गया है।
विज्ञापन
एचएसजीपीसी के कार्यवाहक प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमटी के चुनावों में अब केवल गुरु ग्रंथ साहिब और दसों गुरुओं को गुरु मानने वाले सिख को ही वोट डालने का अधिकार मिलेगा। इसे लेकर श्री अकाल तख्त ने हुकुम जारी किया है। ऐसे में चुनावों के लिए अब नए सिरे से वोट बनाने का काम शुरू होगा। अब तक प्रदेश में जो दो लाख से ज्यादा वोट बनाए गए थे, उन्हें निरस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन


हरियाणा सिख गुरुद्वार प्रबंधक कमेटी के कार्यवाहक प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने बताया कि वोटर कार्ड बनवाने के लिए अब नए सिरे से फार्म प्रकाशित हो रहे हैं। क्योंकि वोट बनाने के फार्म में संशोधन कर दिया गया है। नए नियमों के अनुसार, फार्म पर लिखा होगा कि फार्म भरने वाला केवल गुरुग्रंथ साहिब और दसों गुरुओं को ही गुरु मानेगा। उसकी आस्था किसी डेरे गुरु या किसी महंत में नहीं होगी। इसके अलावा सिखी का पूरी तरह से पालन करेगा। सेवा पंथियों, डेरा पंथियों, निरंकारियों और नामधारी संप्रदाय के लोगों को वोट डालने का अधिकार नहीं होगा।

कार्यवाहक प्रधान वीरवार को करनाल के डेरा कार सेवा में पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह कदम श्री अकालतख्त के हुकुम के बाद उठाया गया हैं। नए फार्म सोमवार तक प्रकाशित होकर आ जाएंगे। अभी इसके लिए आखिरी तारीख तीस अक्तूबर रखी गई है। इसे एक माह और बढ़ाने के लिए सरकार से अपील की जाएगी। हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद व श्री अकाल तख्त के हुकुम के बाद यह कदम उठाया गया हैं। उन्होंने सभी सिख समुदाय के लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग अपने वोट बनवाएं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में लगभग बीस लाख वोट हैं। कमेटी तथा चुनाव आयोग के बीच समन्वय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें