भट्टा मालिक ने दी शिकायत में बल्ला गांव के छह लोगों पर आरोप लगाया है कि जिनमें दिनेश, रोहताश, राजरूप, संदीप, राजरूप का बेटा व दिनेश का बेटे सहित आरोपियों के दो भांजे व 12 अन्य लोगों ने मिलकर हमला किया है।
करनाल के मूनक खंड के गांव बल्ला में एक भट्ठा मालिक के साथ कुछ बदमाश मारपीट कर 5.40 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। वहीं, जाते हुए बदमाशों ने हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी भी दी है। भट्टा मालिक ने इसकी शिकायत मूनक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छह लोगों को नामजद सहित 12 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोनीपत के शेखुपुरा निवासी राम नारायण ने मूनक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बल्ला गांव में पांच साल के लिए लीज पर भठ्ठा लिया हुआ है। 18 अक्तूबर की शाम को करीब 7.30 बजे उसके भठ्ठे पर लाठी डंडों व तेजधार हथियारों से लैस कुछ व्यक्ति आए। जिन्होंने उसके ऑफिस में घुसकर उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। ऑफिस में ही 5.40 लाख रुपये की नकदी भी रखी हुई थी। जो बदमाश युवक छीनकर ले गए। वही उसका फोन, मोटरसाइकिल की आरसाा व अन्य दस्तावेज भी लेकर फरार हो गए और जाते समय बदमाशों ने न सिर्फ जान से मारने की धमकी दी बल्कि हवाई फायर भी किया। जिससे भट्ठे पर दहशत फैल गई।
वारदात में गांव के छह लोग भी थे शामिल
भट्टा मालिक ने दी शिकायत में बल्ला गांव के छह लोगों पर आरोप लगाया है कि जिनमें दिनेश, रोहताश, राजरूप, संदीप, राजरूप का बेटा व दिनेश का बेटे सहित आरोपियों के दो भांजे व 12 अन्य लोगों ने मिलकर हमला किया है। ये सभी बल्ला गांव के ही रहने वाले है। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ आरोपियों ने आठ अक्तूबर को भी मारपीट की थी। उस समय भी उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
भट्ठा मालिक के साथ मारपीट की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर छह लोगों को नामजद किया है और 12 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -श्री भगवान, जांच अधिकारी, थाना मूनक।