फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कमालपुर रोड़ान में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार 38 वर्षीय होमगार्ड की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि होमगार्ड दर्शन सिंह का रविवार को जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए ही वह घर जा रहा था। जहां परिजन उसका इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने होमगार्ड के बेटे सुभम की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शुभम ने बताया है कि रविवार रात साढ़े आठ बजे उसके पिता दर्शन सिंह ट्रैफिक पुलिस से ड्यूटी खत्म कर घर आ रहे थे। जैसे ही वे गांव के सरकारी विद्यालय के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार कार ने पिता की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता सड़क पर गिर गए। राहगीरों की सहायता से घायल दर्शन सिंह को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कार्यकारी थाना प्रबंधक जगदीश का कहना है शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें