फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 14 आयुवर्ग में हिमांशु और परीक्षा बनीं श्रेष्ठ मुक्केबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित खेल पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अपोलो बॉक्सिंग अकादमी के बच्चों के साथ कई स्कूलों के 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंडर 10 आयु वर्ग में विलास और मानवी , अंडर 12 आयु वर्ग में मार्शल और महक और 14 आयु वर्ग में हिमांशु और परीक्षा को श्रेष्ठ मुक्केबाज चुना गया। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने प्रतियोगिता के समापन पर सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया खेल जीवन का अहम हिस्सा हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों के लिए भी लक्ष्य अवश्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में हमें जीत के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। उन्होंने बताया कि ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने अपने खेल पर फोकस किया तो स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। क्रीड़ा भारती के उत्तर क्षेत्र संयोजक दलपत सिंह कादियान ने खेल से चरित्र निर्माण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की खेल मनुष्य के सर्वांगीण विकास में सहायक होते है। क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक सुशील कुमार ने कहा कि खेल हमें जीना सिखाते हैं । उन्होंने ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:’ वेद मंत्र की व्याख्या करते हुए खेलों के विषय में बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की कोआर्डिनेटर पूनम नेगी, मुक्केबाजी कोच व क्रीड़ा भारती के बाक्सिंग संयोजक गोविंद चौधरी, कोच रवि कुमार व सुशील कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें