फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्वास्थ्य विभाग ने 1105 घरों में खंगाले डेंगू के लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 1105 घरों में डेंगू के मच्छर का लार्वा खंगाला। 10 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला और छह मकान मालिकों को नोटिस थमाए हैं। जिले में डेंगू के 42 केस आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के केस मिलने के बाद उक्त स्थानों पर फॉगिंग व एंटी लार्वा गतिविधियां चलाने के निर्देश जारी किए हैं।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि विभाग की टीमें रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर रही है। विभाग की गठित टीमों ने अब तक 9,71,606 घरों को कवर कर लिया है। जिसमें से अभी तक 5715 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 2897 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 3596 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 42 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मच्छर प्रजनन स्थलों को चिह्नित कर व मच्छर प्रजनन रोकने के उपाय के बारे में आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। पानी की टंकी व घरों के अंदर साफ पानी जमा करने के बर्तनों को ढक कर रखने, दिन में मच्छरों के काटने से बचाव को लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय को अपनाने, विद्यालय में डेंगू पर आधारित कुछ विशेष गतिविधि जैसे क्विज, ड्राइंग कंपटीशन गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

मलेरिया विंग से बायोलॉजिस्ट पिंकी ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है, जिससे बचाव जरूरी है। यह मच्छर दिन में काटता और स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द हो तो सतर्क हो जाएं। त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक-मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना और काला पखाना होना डेंगू के लक्षण हैं। इन लक्षणों के साथ यदि तेज बुखार हो तो तत्काल नागरिक अस्पताल जाएं और इलाज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें