पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृतक करीब पांच माह की गर्भवती थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नाबालिग ने आत्महत्या की थी या फिर उसकी हत्या कर फंदे पर लटकाया गया था।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक 17 वर्षीय लड़की की फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। सदर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि इस बारे में जांच अधिकारी से बात की जाएगी और जो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में आया है उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।