फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के वक्त धुंध के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए गुजरे। शहर की कई सड़कों पर सफेद पट्टी गायब होने के कारण हादसे होने का खतरा बना हुआ है। वहीं खेल मंत्री संदीप सिंह ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों पर सफेद पट्टी बनाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने पिहोवा में लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

खेलमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि घने कोहरे और सड़कों से सफेद पट्टी गायब रहने से हादसों की संख्या बढ़ रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों पर सफेद पट्टी लगाए। इसके साथ ही पेड़ों की छंटाई, रेडियम पेंट से युक्त साइन बोर्ड लगाने व इंडीकेटर लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बाद रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पुनित मित्तल को आदेश देते हुए कहा कि पिहोवा, कुरुक्षेत्र, पिहोवा ढांड, करनाल, पिहोवा-पटियाला, पिहोवा और चीका की तरफ जाने वाले मुख्य मार्गों पर सड़क के दोनों तरफ व बीच में सफेद पट्टी लगाने का कार्य जल्द पूरा किया जाए। इसके साथ ही सड़कों के दोनों ओर बढ़ी हुई घास को काटने व वन विभाग के अधिकारी पेड़ों की छंटाई करने का काम भी जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें