फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले- गरीब शब्द को मानक मानकर बजट पर टिप्पणी चिदंबरम का मानसिक दिवालियापन

Fri, 04 Feb 2022 02:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण के मामले में कहा कि जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे।
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Khattar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में वित्तमंत्री रहे पी. चिदंबरम ने बजट में गरीब शब्द का प्रयोग कितनी बार किया, इसे मानक मानते हुए बजट गरीब विरोधी बता दिया, यह उनका मानसिक दिवालियापन है। मुख्यमंत्री गांव कैमला में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भले ही न्यायालय से निजी क्षेत्र में हरियाणा को युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरी देने पर स्थगनादेश हो लेकिन इसकी मजबूत पैरवी की जाएगी, जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। वहीं न्यायालय से क्लियरेंस मिलने के बाद ही पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

हरियाणा में जब पढ़ी-लिखी पंचायत का कानून लागू किया गया था, तब भी हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया था लेकिन सरकार ने मजबूत पैरवी की, अपने तथ्य रखे तो सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जीत मिली थी। बाद में इसे लागू किया गया। राहुल गांधी के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए घोटाले याद आ रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में लोकतांत्रिक संस्था का गला घोंटा गया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हाल ही में उत्तराखंड में चुनावी सभाएं करके लौटे हैं। सभी पांच चुनावी राज्यों में भाजपा के लिए माहौल अच्छा है। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा निश्चित रूप से सरकार बना रही है। पंजाब में भी भाजपा अच्छी उपस्थिति दर्ज करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें