फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को ट्रक ने कुचला, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। सर्विस रोड पर तुलसीदास पेट्रोल पंप के सामने ट्रक ने एक छात्रा को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। बुधवार को छात्रा का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को कैमला निवासी आईलेट्स की छात्रा मंजू सहेली के साथ स्कूटी पर करनाल की तरफ से गांव जा रही थी। परिजनों के मुताबिक स्कूटी चला रही मंजू की सहेली पेट्रोल डलवाने पंप की तरफ चली गई और मंजू वहीं सर्विस रोड पर खड़ी हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने मंजू को कुचल दिया।
हादसा होते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने मंजू को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन नफे सिंह व ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि मंजू करनाल में आईलेट्स की तैयारी कर रही थी और अपनी सहेली के साथ रोजाना करनाल जाती थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल मार्चरी हाउस भिजवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें