फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। घरौंडा हलके के डींगर माजरा गांव निवासी महाबीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
महाबीर सिंह का कहना है कि घरौंडा के दुर्गा कॉलोनी निवासी यशपाल, उसकी पत्नी वाणी व यशपाल का साला जुंडला निवासी मनी जो कि हाल में दुर्गा कॉलोनी में ही रहता है, इन तीनों ने उसके साथ ठगी की है। उसने बताया कि इन तीनों से उसकी करीब तीन वर्षों से जान-पहचान थी। यशपाल व उसकी पत्नी वाणी अपने कारोबार को चलाने के लिए उससे उधार पैसे लेते रहते थे। इन तीनों ने उसके पैसे हड़पने के लिए साजिश रची और कहा कि वे विदेश भेजने का काम करते हैं। वह इनकी बातों में आ गया और अपने दामाद नरेश कुमार को विदेश भेजने का प्लान बनाया। इसके लिए इन्होंने 40 लाख रुपये में बात तय की और छह महीने का समय मांगा।
विज्ञापन

इनके झांसे में आने के बाद उसने 29 सितंबर 2021 को इन आरोपियों की फर्म के खाते में 10 लाख रुपये डलवा दिए। उसी समय अपने दामाद के पासपोर्ट की प्रति, वोटर कार्ड व आधार कार्ड की प्रति भी दे दी। 14 फरवरी 2022 को तीन लाख रुपये और मांगे तो उसने इनके खातों में डलवा दिए। तब भी उससे एक महीना और समय मांगा गया। 11 मार्च 2022 को उसने इनके खाते में छह लाख व अपनी पत्नी के खाते से पांच लाख रुपये इनके खाताें में डलवाए। शेष 16 लाख रुपये एक-दो दिन में रिश्तेदारों व दोस्तों से उधार लेने की बात कही। 13 मार्च 2022 को उसने शेष 16 लाख रुपये भी इन्हें दे दिए। तब एजेंटों ने भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के अंदर उसके दामाद को अमेरिका की फ्लाइट पकड़ा देंगे। कुछ दिन बाद जब उसके दामाद का अमेरिका का वीजा नहीं लगा तो उसे इनकी नीयत पर संदेह होने लगा। रुपये वापस मांगने पर ये टरकाने लगे। 28 अप्रैल 2022 को यशपाल ने उसे फोन कर कहा कि सारे पैसे वापस कर दूंगा, लेकिन उसके बाद से इसके सभी फोन नंबर बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

महाबीर सिंह ने पुलिस प्रशासन से इन तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसकी राशि वापस दिलाने की अपील की है। जांच अधिकारी बहादुर सिंह का कहना है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से शिकायत मिली है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें