फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंजपुरा रोड पर चार पहिया, कर्ण बाजार में दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। त्योहारी सीजन में शहर के बाजारों में जाम के कारण लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी होती है। ऐसे में शहर के मुख्य तीन बाजारों को जाम मुक्त करने के लिए प्रशासन ने योजना बनाई है। दिवाली तक कुंजपुरा रोड बाजार में पहले की तरह चार पहिया वाहनों और कर्ण मार्केट में दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। नई व्यवस्था के तहत दुकानदारी के समय सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसके लिए दोनों बाजारों के प्रवेश पर बैरिकेड लगाए जाएंगे। वहीं स्कूटर मार्केट डीलर अब अपनी दुकानों के आगे बिक्री के लिए वाहन नहीं खड़ा कर सकेंगे।
एसडीएम गौरव कुमार की अध्यक्षता में 10 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम तीनों बाजारों में निगरानी भी रखेगी। टीम सड़क पर दुकानों के आगे रखे बोर्ड को हटवाएगी और फड़ी व रेहड़ी आदि को निर्धारित हद में ही लगवाने दिया जाएगा। उपायुक्त निशांत कुमार यादव और एसपी गंगाराम पूनिया ने यह निर्देश जारी किए हैं। शनिवार और रविवार को वे अधिकारियों को साथ लेकर बाजारों का दौरा भी करेंगे।
विज्ञापन

पहली गलती पर उठाएंगे सामान, दूसरी बार चालान
कर्ण गेट बाजार में 10 सदस्यीय टीम में एसडीएम करनाल, नगर निगम के उपायुक्त धीरज कुमार और ट्रैफिक एसएचओ को भी शामिल किया गया है। यह टीम बाजारों में पहली बार में सामान और बोर्ड आदि को जब्त करेगी। दूसरी बार गलती होने पर चालान भी किया जाएगा। ऐसे ही स्कूटर मार्केट में दुकानों के बाहर खड़े डीलरों के वाहन को इंपाउंड ही किया जाएगा।
घरौंडा, असंध और निसिंग में भी ऐसी बनेगी व्यवस्था
बाजारों को जाम मुक्त करने के लिए जो व्यवस्था करनाल शहर के लिए बनाई गई है। वही असंध, घरौंडा और निसिंग में भी लागू होगी। इन क्षेत्रों के लिए आज या कल एसडीएम, संबंधित डीएसपी और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक करके व्यवस्था बनाएंगे। इसके लिए भी उपायुक्त ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

त्योहार के दिनों में न तो जाम के कारण लोगों को परेशानी हो और न ही दुकानदारों का नुकसान हो। इसी को ध्यान में रखकर व्यवस्था बनाई है। बाजार में आने वाले लोग पुरानी कमेटी, सब्जी मंडी, महाबीर दल मार्केट और अन्य स्थानों पर बनी पार्किंग में ही वाहन खड़ा करें। दुकानदार भी पाबंदी के समय से पहले या बाद ही अपना माल लेकर आएं।
- निशांत कुमार यादव, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें