फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम मनोहर का कांग्रेस पर तंज: कहा- अपनों को संभाल कर रखें, वे निर्दलीय विधायक हैं; हम क्या कर सकते हैं

Wed, 08 May 2024 11:41 AM IST
नवीन दलाल एएनआई, करनाल

सार

हरियाणा की राजनीति में हुई उठापटक के बाद नायब सैनी की सरकार के ऊपर संकट के बादल छाने लगे हैं। तीन निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन देकर सरकार के समर्थन से अपने हाथ पीछे खींच लिए है। इस कड़ी में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने पर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने कहा कि वे निर्दलीय हैं, हम क्या कर सकते हैं। ये (कांग्रेस) अपनों को संभाल कर रखें। जिस दिन हिसाब खुल गया उस दिन इनको समझ में आएगा कि हमारे संपर्क में कितने हैं...अगर अविश्वास प्रस्ताव भी लाएंगे तो वे (कांग्रेस) ही गिरेंगे। उनके और बाकी दलों के कितने लोग हमारे साथ खड़े होंगे ये उन्हें नहीं पता हमें पता है।

विज्ञापन

 

वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल में किसानों से बातचीत करके उनका हाल जाना। इस दौरान खेतों में महिलाएं भी मौजूद थी। पूर्व सीएम ने उनसे भी बातचीत कर खेती के बारे में जाना।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें