वर्ष बाढ़ आपदाएं प्रभावित हुए जिले
2019 अगस्त के तीसरे सप्ताह में लगातार बारिश 05
2018 जुलाई के अंतिम सप्ताह में हुई मूसलाधार बारिश 02
2010 नौ-19 जुलाई, चार से नौ अगस्त एवं 12 से 26 सितंबर तक लगातार बारिश 12
2008 पांच से आठ अगस्त तक मूसलाधार बारिश 03
2004 छह से नौ अगस्त तक लगातार बारिश 04
1998 16 से 20 अगस्त तक मूसलाधार बारिश 03
1996 जून में अत्यधिक बारिश 04
1988 22 से 26 सितंबर तक मूसलाधार बारिश 02
1983 मूसलाधार बारिश 04
1978 मूसलाधार बारिश 02
हरियाणा में आने वाली बाढ़ रिवररीन है, यानि यह नदी संबंधी बाढ़ है। यह बाढ़ तब आती है, जब भारी वर्षा या बर्फ पिघलने के कारण यमुना नदी अपने उफान पर होती है। इसकी गति धीमी भी हो सकती है और तेज भी। हरियाणा सीधे तौर पर किसी बड़ी नदी पर स्थित नहीं है। पड़ोसी राज्यों से होकर बहने वाली प्रमुख नदियों में यमुना, घग्गर, मारकंडा, साहिबी हैं।