फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

04. दसवीं कक्षा की पहली परीक्षा में पकड़े पांच नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। वीरवार को उनकी पहली परीक्षा सोशल साइंस विषय की हुई। इस परीक्षा में बोर्ड के चेयरमैन के उड़नदस्ते और अन्य टीमों ने अलग-अलग केंद्रों से पांच नकलची दबोचे हैं। ये विद्यार्थी पर्ची से प्रश्न हल कर रहे थे।
विज्ञापन

जिले में कक्षा दसवीं की परीक्षा के लिए 95 केंद्र बनाए गए थे, जहां नियमित और ओपन मिलाकर कुल 23 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कई विद्यार्थियों की परीक्षा काफी अच्छी रही तो कोई मायूस दिखाई दिया। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों के बाहर विद्यार्थी चर्चा करते हुए भी नजर आए। परीक्षा से पहले विद्यार्थी केंद्रों के बाहर भी गाइड व किताबों से पढ़ाई करते हुए दिखाई दिए। इस संबंध में बोर्ड के जिला अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ढुल का कहना है कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। केवल पांच विद्यार्थियों के नकल के मामले ही सामने आए हैं।
शुक्रवार को कक्षा 12वीं की पंजाबी विषय की परीक्षा होगी। बोर्ड की ओर से रोजाना एक कक्षा की ही परीक्षा एक सत्र में आयोजित की गई है। ऐसे में वीरवार को जहां कक्षा 10वीं की परीक्षा थी, वहीं शुक्रवार को कक्षा 12वीं की परीक्षा होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तय समय पर पहुंचना जरूरी है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें