फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: लकड़ी के गोदाम में लगी आग, लपटों को देख लोगों में मची भगदड़

Wed, 12 Apr 2023 11:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में लकड़ी की फैक्टरी में शॉट-सर्किट के कारण आग लगने का मामला सामने आया है। लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग की लपटें तेज थी। आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
लकड़ी के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में गोशाला रोड पर सुबह लकड़ी की फैक्टरी में शॉट-सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, मगर आग की नहीं बुझ सकी। बाद में लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


शॉट-सर्किट के कारण आग लगी
गोशाला रोड पर लकड़ी का गोदाम है। बुधवार सवेरे शॉर्ट-सर्किट हुआ और अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग की लपटें तेज थी। आग पर काबू नहीं पाया जा सका। लोगों ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शॉट-सर्किट के कारण आग लगी है। गोदाम के अंदर लकड़ियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, पुलिस भी मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें