फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसी का कंप्रेसर फटने से प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
अंबाला कैंट आजाद नगर की फैक्टरी से उठी लपटों पर काबू पाते हुए दमकल कर्मी: सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबाला। आजाद नगर स्थित प्लास्टिक पार्ट्स बनाने वाली रेज इंडस्ट्रीज में शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इमारत की पहली मंजिल तक पहुंच गईं। इस हादसे में पहली मंजिल पर रखा सारा सामान, कच्चा माल और उपकरण जलकर पूरी तरह खाक हो गए। आग लगने का मुख्य कारण फैक्टरी में लगे एसी का कंप्रेसर फटना बताया जा रहा है। दमकल विभाग की कैंट, सिटी व बराड़ा की 5 गाड़ियों ने करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हालांकि, शाम के समय फैक्टरी में दोबारा आग सुलगने के कारण दमकल गाड़ियों को फिर से मौके पर पहुंचना पड़ा। अभी तक फैक्टरी मालिक प्रवीन अग्रवाल व सुशांत अग्रवाल की तरफ से आग से हुए नुकसान का सही अनुमान नहीं लगाया गया है। हादसे के बाद फैक्टरी मालिकों व परिजनों ने दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि सुबह 5 बजे आग की सूचना मिलने पर तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया था लेकिन मौके पर पहुंची पहली गाड़ी आधी भरी हुई थी, जिससे कुछ ही देर में पानी खत्म हो गया। इसके बाद दूसरी गाड़ी को पहुंचने में काफी समय लग गया।

पीड़ित का कहना है कि यदि दमकल विभाग की बड़ी और पानी से पूरी भरी हुई गाड़ियां वक्त पर पहुंच जातीं, तो आग पर शुरुआत में ही काबू पाया जा सकता था और लाखों रुपये के नुकसान को बचाया जा सकता था। हालांकि दमकल विभाग ने आरोपों को नकारा है। कहा कि उनकी गाड़ी को आने में जितना समय लगता है उनका ही लगा है।
विज्ञापन


फायर एनओसी न होने पर जारी होगा नोटिस

दमकल विभाग की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रिहायशी इलाके में चल रही इस फैक्टरी के पास न तो कोई फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद थे और न ही दमकल विभाग की एनओसी ली गई थी। दमकल विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए फैक्टरी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि दमकल विभाग में लगे पे रोल कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। रेगुलर व एचकेआर का स्टाफ सेवाएं दे रहा है।

संकरे रास्ते बने देरी का कारण, 100 मीटर पाइप लगाकर पाया काबू

आजाद नगर की गलियां काफी संकरी है। यह फैक्टरी गलियों के बीचोंबीच थी। ऐसे में दमकल विभाग को भी फैक्टरी तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 100 मीटर पाइप से जरिये गाड़ी को पीछे ही खड़ा कर आग पर काबू पाया गया। प्लास्टिक का सामान पड़ा होने के कारण शाम के समय भी आग सुलग रही थी।

रिहायशी इलाके में बिना अनुमति के फैक्टरी चल रही थी। दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। नोटिस भेजकर फायर एनओसी न होने का जवाब मांगा जाएगा। सुबह के समय कुछ ही देरी से दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने का कारण कर्मचारियों की हड़ताल थी। सिटी व बराड़ा से गाड़ी में जितना समय लगता है वहीं लगा था। अभी नुकसान का सही अनुमान नहीं लग सका है।

पंकज कुमार, मुख्य फायर ऑफिसर, अंबाला कैंट

अंबाला कैंट आजाद नगर की फैक्टरी से उठी लपटों पर काबू पाते हुए दमकल कर्मी: सोशल मीडिया

अंबाला कैंट आजाद नगर की फैक्टरी से उठी लपटों पर काबू पाते हुए दमकल कर्मी: सोशल मीडिया

अंबाला कैंट आजाद नगर की फैक्टरी से उठी लपटों पर काबू पाते हुए दमकल कर्मी: सोशल मीडिया

अंबाला कैंट आजाद नगर की फैक्टरी से उठी लपटों पर काबू पाते हुए दमकल कर्मी: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें