301-वित्तायुक्त राजस्व संजीव कौशल ने उपायुक्तों के साथ स्वामित्व योजना पर वीडियो कॉन्फ्रैंस कर प्
करनाल। प्रदेश के वित्त आयुक्त (राजस्व) संजीव कौशल ने शनिवार को उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस करके स्वामित्व योजना की समीक्षा की। लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करें। इसमें उन्होंने करनाल जिले में बेहतर कार्य के लिए डीसी निशांत कुमार यादव व उनकी पूरी टीम के कार्य की सराहना की। अन्य जिलों के उपायुक्तों को भी लक्ष्य को पूरा करने को कहा, ताकि प्रदेश जल्द ही लाल डोरा मुक्त किया जा सके। लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक मिल सके।
वित्तायुक्त ने कहा कि स्वामित्व योजना के कार्य को सितंबर माह में हर हाल में पूरा करना है। इसमें लापरवाही न बरतें, रिजल्ट दें। किसी की कोई जरूरत है, तो उन्हें बताएं। वीसी में एफसीआर ने रजिस्ट्रेशन ऑफ डीड पर भी चर्चा की और जिलावार उसकी रिपोर्ट ली। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक 24 हजार रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। अब तक 161 गांवों को लाल डोरा से मुक्त किया जा चुका है। 30 गांवों की दावे एवं आपत्तियां लंबित हैं।
जिला के 389 गांवों में से 371 गांवों के प्रथम मैप, 289 गांवों के द्वितीय मैप और 161 गांवों के फाइनल मैप प्राप्त हो चुके हैं। जिन गांवों का फाइनल मैप आ चुका है, उनकी प्रॉपटी आईडी व रजिस्ट्री बनाने का कार्य किया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद तहसीलदार व बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाएं और जो रजिस्ट्रियां, दावे व आपत्तियां लंबित रह गई हैं, उनका एक सप्ताह में समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपमंडलाधीश करनाल गौरव कुमार, इंद्री सुमित सिहाग, एसडीएम असंध मनदीप कुमार, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, डीआरओ श्याम लाल, तहसीलदार राजबख्श आदि शामिल रहे।