फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं की चोरी की वारदातों से परेशान किसानों ने ढाई घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
310-असंध. सालवन चौंक पर जाम लगाए हुए किसान।
विज्ञापन
फोटो संख्या- 310
विज्ञापन

पशुओं की चोरी की वारदातों से परेशान किसानों ने ढाई घंटे लगाया जाम
25 फरवरी तक चोर नहीं पकड़े गए तो किसान करेंगे असंध थाना का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। कस्बे में बढ़ रही पशु चोरी की वारदातों से परेशान विभिन्न गांवों के किसानों ने करनाल भिवानी नेशनल हाइवे 709ए स्थित सालवन चौक पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जाम लगाने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलजीत सिंह, सीआईए इंचार्ज ऋषिपाल सिंह मौके पर पहुुंचे। इसके बाद एसडीएम मनदीप कुमार और नायब तहसीलदार ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसानों ने किसी की न सुनी। करीब ढाई घंटे तक जाम लगाने के बाद किसानों ने प्रशासन को 25 फरवरी तक चोरों को पकड़ने का अल्टीमेटम देकर जाम खोल दिया। नेशनल हाइवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। किसानों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर 25 फरवरी तक चोर नहीं पकड़े गए तो हजारों किसान असंध थाना का घेराव करेंगे। जाम लगाकर बैठे किसान जोगिंद्र झींडा, जगबीर संधू, मग्गर सिंह, छत्रपाल सहित अन्य ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस रात के समय गश्त करती है। हर चौक पर नाकेबंदी का दावा करती है लेकिन जब रात को भैंसे चोरी होती है तो पुलिस हाथ खड़े कर देती है। किसानों ने आरोप लगाया कि मामला दर्ज करने के बाद चोरों को पकड़ने का महज आश्वासन दिया जाता है। किसानों ने कहा कि एक के बाद एक कई गांवों से दर्जनों पशु चोरी हो चुके हैं लेकिन आज तक किसानों को कोई भी न्याय नहीं मिला। किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
वर्जन
चोरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है। जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी की हुई भैंस बरामद की जाएंगी ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई की जा सके।
बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, असंध।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें