फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुंडला मंडी के सामने किसानों ने छह घंटे किया हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध/निसिंग। बिना शेड्यूलिंग के पहुंचे किसानों को गेट पर रोकने और खरीद न होने से नाराज किसानों ने जुंडला अनाज मंडी के सामने भी नेशनल हाईवे 709ए पर करीब छह घंटे तक जाम लगाया। बाद में अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार ने समझा कर जाम खुलवाया।
किसानों ने सुबह 8 बजे ही मंडी के बाहर धरना देकर जाम लगा दिया। अनाज मंडी गेट पर ताला भी लगा दिया। किसानों ने नेशनल हाईवे 709ए पर धान से भरी ट्रालियों को खड़ा कर दिया। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। राहगीर भी रास्ता डायर्वट करके दूसरी सड़कों से गुजरे। जाम सुबह से दोपहर बाद दो बजे तक रहा। इसमें भाकियू हल्का प्रधान बघेल सिंह, सुरेश कांबोज, शमशेर वडैच, सोनू शर्मा, अवतार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेड्यूलिंग के बिना गेटपास जारी नहीं होने से किसानों में गुस्सा था। समझाने के बाद जाम खुलवा दिया गया। सोमवार से सरकार के नियमों के मुताबिक धान की खरीद करवाई जाएगी। अब किसानों को परेशानी नहीं होगी।
-योगेश कुमार, एडीसी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें