फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने से ट्रक लेकर चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा थाने के सामने एक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस गाड़ी को आबकारी विभाग के निरीक्षक ने पकड़ा था। घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कर निरीक्षक जसबीर ने बताया कि उसने हिमाचल प्रदेश नंबर की एक गाड़ी एक अगस्त को रोड पर जांच के दौरान पकड़ी थी। जिसकी ई-वे बिल एक्सपायर हो रहा था। इस गाड़ी का चालान करके घरौंडा थाना के सामने खड़ी कर दी थी और मुंशी को गाड़ी की चाबी दे दी थी। फोन से गाड़ी के मालिक को भी सूचना दी गई थी। चालक ने गाड़ी मालिक के साथ मिलीभगत कर थाने के सामने खड़ी गाड़ी ले गया। उस गाड़ी में 7,28906 रुपये का माल लोड था। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि मामला दर्ज कर चालक और गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी ओर गांव डींगर माजरा निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसने अपना ट्रक मेरठ रोड पर शुगर मिल के समीप साइड में खड़ा किया था और वह खाना खाने चला गया। जब वापस आया तो ट्रक गायब था। मामले की जांच सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें