फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 केंद्रों पर होगी परीक्षा, एक कमरे में अधिकतम 18 विद्यार्थी बैठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सीबीएसई की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं। जिले में 22 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। नकल रहित परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए सीबीएसई की ओर से विशेष रूप से प्लान भी तैयार किया गया है। जिसके तहत प्रत्येक कमरे में अधिकतम 18 विद्यार्थी ही बैठेंगे।
वहीं परीक्षा के समय से आधा घंटा पूर्व प्रवेश बंद हो जाएगा। यानी विद्यार्थियों को केंद्र में सिर्फ सुबह 10 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। यदि कोई विद्यार्थी इस समय के बाद आएगा तो केंद्र अधीक्षक को बोर्ड की अनुमति लेनी होगी। गहन जांच और देर से आने का वाजिब कारण मिलने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। सीबीएसई से संबंधित जिले के 142 स्कूलों के कुल 16800 विद्यार्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। सतर्कता बरतते हुए बोर्ड की ओर से जारी किए गए एडमिट कार्ड पर प्रतियोगी परीक्षा की तरह क्यूआर कोड भी होगा। जिसे केंद्रों में प्रवेश के समय स्कैन किया जाएगा। इससे ही परीक्षार्थी की परीक्षा केंद्र में पहचान होगी। ऐसे में फर्जी विद्यार्थी प्रवेशपत्र लेकर नहीं आ सकेगा।
विज्ञापन

स्कूलों ने विद्यार्थियों को दिए एडमिट कार्ड
सीबीएसई ने परीक्षा के लिए वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड जारी किए हैं। इन्हें स्कूलों को भेजे गए लिंक के माध्यम से ही डाउनलोड किया जा रहा है। कई स्कूलों ने परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी के अलावा उनके माता-पिता और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर जरूरी हैं, साथ ही परीक्षार्थी अपना स्कूल का आईकार्ड भी साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए यह हैं निर्देश
- सभी परीक्षार्थियों को अपने स्कूल की यूनिफार्म में ही परीक्षा देने के निर्देश दिए गए हैं।
- परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे का रहेगा।
- 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- मास्क और सैनिटाइजर लेकर आएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- परीक्षा के प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- परीक्षा की समय-सीमा प्रवेश पत्र पर दिए गए समय के अनुसार ही होगी।
- छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
22 केंद्रों में परीक्षा होगी। विद्यार्थी अपनी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और समय का विशेष ध्यान रखें। देरी से आने पर उन्हें स्वयं परेशानी उठानी होगी। परीक्षा नकलरहित संपन्न कराई जाएंगी।
- राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें