फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रेमिका ने रंजिशन कराया था दुकान पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-9 चौक पर स्थित किराना स्टोर पर तोड़फोड़ व दुकानदार पिता पुत्रों से मारपीट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दुकान मालिक के बेटे की प्रेमिका रह चुकी महिला ने ही रंजिश के चलते अपने कार चालक को इसके लिए तैयार किया तो आरोपी चालक ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

यहां तक कि वारदात से पहले आरोपी चालक ने अपने एक साथी की मदद से कंट्रोल रूम के इंजीनियर से सेक्टर-9 चौक के सीसीटीवी कैमरों को भी बंद कराया था। इसके बाद उन्होंने सामान खरीदने के बहाने दुकान पर तोड़फोड़ और मारपीट की। पुलिस ने इंजीनियर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका समेत अन्य की तलाश जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रेमिका महिला ने अपने चालक को वारदात के बदले में मोबाइल देने का लालच दिया था।
पुलिस ने चालक राजेंद्र और अमित वासी घोघड़ीपुर को गिरफ्तार किया। राजेंद्र ने बताया कि दुकानदार के बेटे रजत व आरोपी पक्ष का आपसी विवाद चल रहा था। वारदात में शामिल आरोपी हरदीप वासी घोघड़ीपुर की कंट्रोल रूम में कैमरों की देखरेख के लिए नियुक्त इंजीनियर रजत वासी बतानखेड़ी से पहचान थी।
विज्ञापन

उसने रजत के साथ सांठ-गांठ करके पास के कैमरों को पोल पर लगे बॉक्स के स्विच से बंद करवाया था, ताकि आरोपी कैमरों की नजरों में न आ सके। राजेंद्र और अमित को अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। कैमरों को बंद करने वाले इंजीनियर रजत और विकास वासी गुरु नानक पुरा को शुक्रवार को रिमांड पर लिया जाएगा।
खुलासा हुआ है कि आरोपी चालक ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने दो चचेरे भाईयों के अलावा चार अन्य लड़कों को साथ लिया। इनमें से दो उसी के गांव घोघड़ीपुर के हैं। मामले में चार की गिरफ्तारी हुई है। प्रेमिका समेत पांच अन्य की गिरफ्तारी बाकी है।
यह है मामला
23 जुलाई को सेक्टर-9 चौक स्थित महालक्ष्मी करियाणा स्टोर पर दोपहर के समय दो युवक सामान खरीदने आए थे। उस समय दुकान पर सेक्टर-8 निवासी कृष्ण लाल, उनके बेटे रजत व रोहित दुकान पर काम कर रहे थे। युवक सामान लेने के बाद बिना रुपये दिए जाने लगे। बिना पैसे उन्होंने सामान देने से मना कर दिया। उस समय तो लड़के चले गए, कुछ समय बाद बाइक पर सवार सात युवकों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में दुकान का सामान भी टूटा और तीनों को चोटें भी आईं। कृष्ण लाल की शिकायत पर सेक्टर-32 थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें