फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौंडा में अतिक्रमण हटाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्टोडियन विभाग द्वारा अनधिकृत कब्जा हटाने के दौरान जिन लोगों को मौके से हटाया है, वहां वीरवार को हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की यह कार्रवाई सरासर गलत की है।
विज्ञापन

वे तहसीलदार व एसडीएम से बात करेंगे कि इतना बड़ा नुकसान कैसे कर दिया और इसकी भरपाई कैसे होगी। प्रशासन ने जो गलती की है उसको लेकर बोर्ड भी प्रशासन को नोटिस जारी करेगा और सरकार से भी बात करेगा। चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह पीड़ित परिवारों से मिले और पूरी घटना की जानकारी ली। पीड़ितों ने उन्हें बताया कि प्रशासन ने बिना नोटिस दिए बुलडोजर चला दिया है, जबकि वे इस जमीन पर 30-40 साल से रह रहे हैं। प्रशासन के लोग उनके आशियाने को तोड़ रहे थे, वे उनके सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन सुनने वाला कोई नही था। चेयरमैन ने बताया कि इसके अतिरिक्त वर्ष 2018 में सभी जिला उपायुक्तों को बोर्ड की तरफ से पत्र लिखा गया था कि ऐसी जातियों को किसी भी जमीन से उठाने से पहले बोर्ड पूरी जानकारी हासिल करेगा।
आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन
मकान तोड़े जाने के खिलाफ पीड़ितों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वीरवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता धरने पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया है। आप के उत्तरी जोन के अध्यक्ष बीके कौशिक व युवा अध्यक्ष गौरव बक्शी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार इंद्र सिंह को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा और गरीब पीड़ित परिवार को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें