फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच को सीएम सिटी में होगी आंगनबाड़ी कर्मियों की प्रदेश स्तरीय रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। चंडीगढ़ में हुई बातचीत में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की जिन मांगों पर सहमति जताई है, उनसे आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने वीरवार 23 वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। सभी केंद्रों पर ताले लटके रहे और लघु सचिवालय के समीप आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों ने धरना दिया। दोपहर बाद शहर में रोष मार्च निकालकर नारेबाजी भी की। कहा कि यूनियन की हड़ताल जारी रहेगी। पांच जनवरी को सीएम सिटी में प्रदेश स्तरीय रैली होगी। इस दौरान प्रदेश भर से 52 हजार वर्कर एवं हेल्पर के पहुंचने की संभावना है। रैली के बाद सीएम आवास का घेराव भी करेंगे।
विज्ञापन

यूनियन का कहना है कि सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है, इससे वर्कर एवं हेल्पर में रोष है। उन्होंने कहा कि बातचीत में मांग पत्र की मुख्य मांगों को मुख्यमंत्री ने नजरअंदाज किया है। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रूपा राणा ने की, वहीं संचालन इंद्री की खंड प्रधान रेखा ने किया। धरने पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुशील गुर्जर, रमेश कुमार, रिटायर कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलराज, कामरेड जगमाल सिंह, सीटू उप प्रधान ओपी माटा, सतपाल सैनी, जगपाल राणा और जोगा सिंह विशेषरूप से पहुंचे।
नेताओं ने कहा कि सरकार आईसीडीएस और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लाई है। प्ले वे स्कूलों के द्वारा आईसीडीएस को प्राइवेट हाथों व एनजीओ को सौंपने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसे कभी सहन नहीं करेंगे। पुरानी घोषणाओं को ही अभी तक सीएम ने लागू नहीं किया है। इस अवसर पर सुमित्रा, वेदवति, कमलेश, मधु, शालू, वर्षा, कमला, सुमन, संतोष, नीलम और कविता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें