फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की यह प्रक्रिया 11 जुलाई 2022 तक जारी रहेगी। स्नातकोत्तर व पीएचडी पाठ्यक्रमों में भी दाखिला कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में छह वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर में दाखिला दसवीं के बाद एग्रीकल्चर एपटीट्यूड टेस्ट जबकि चार वर्षीय पाठ्यक्रम जिसमें बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, बीएफएससी (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस), बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस व बीएससी (ऑनर्स) एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट में दाखिले के लिए 12वीं के बाद एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। बीटेक(एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) और बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एलईईटी) में दाखिला हरियाणा राज्य काउंसलिंग सोसायटी द्वारा ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट (मेन) 2022 और एलईईटी 2022 की मेरिट के आधार पर होगा।
विश्वविद्यालय के करनाल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ. महा सिंह जागलान ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में भी दाखिला कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर होगा। कृषि महाविद्यालय में एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स, एग्रोनोमी, इंटोमोलोजी, एक्सटेंशन एजुकेशन, हॉर्टिकल्चर, नेमोटोलोजी, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, प्लांट पेथोलॉजी, सीड साइंस एवं टेक्नोलॉजी, सॉयल साइंस, वेजीटेबल साइंस, एग्री. मेटीयोरोलॉजी व फॉरेस्ट्री विषय शामिल हैं। मौलिक एवं मानविकी महाविद्यालय में केमिस्ट्री, बॉयो केमिस्ट्री, बोटनी (केवल एमएससी), मोलिक्यूलर बॉयोलॉजी एंड बॉयोटेक्नोलॉजी, बॉयोइर्न्फोमेटिक्स, एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, प्लांट फिजियोलॉजी, इनवायनमेंट साइंस, माइक्रोबॉयोलॉजी, जुलोजी, सोसयोलोजी, स्टेटिक्स, फिजिक्स व मेथेमेटिक्स विषय होंगे।
विज्ञापन

गृह विज्ञान महाविद्यालय में फूड्स एवं न्यूट्रीशन, फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट, टेक्सटाइल एंड एप्रेजल डिजाइनिंग, ह्यूमन डेवलेपमेंट एंड फैमिली स्ट्डीज, एक्सटेंशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन मैनेजमेंट शामिल हैं। कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग, सॉयल एंड वाटर इंजीनियरिंग (एमटैक व पीएचडी), प्रोसेसिंग एंड फूड इंजीनियरिंग, रिन्यूएबल एंड बॉयो एनर्जी, फूड साइंस एंड टेक्नोलोजी (एमटेक व पीएचडी) शामिल हैं।
बाक्स
बाहरी राज्यों के उम्मीदवार भी पीएचडी में दाखिले के लिए कर सकते हैं आवेदन
हरियाणा प्रदेश से बाहरी राज्यों के उम्मीदवार भी पीएचडी में अतिरिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एनआरआई और इंडस्ट्री स्पांसर्स उम्मीदवारों के लिए भी पीएचडी में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हैं। पीएचडी में दाखिला एंट्रेस टेस्ट के आधार पर होगा। उपरोक्त पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए उम्मीदवार हरियाणा प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन फार्म एवं प्रास्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन की फीस 1500 रुपये जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 375 रुपये होगी। उपलब्ध सीटों की संख्या, महत्वपूर्ण तिथियां, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और दाखिला प्रक्रिया आदि संबंधी सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें