फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन का 17 दिसंबर को होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 17 दिसंबर को होगा। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चुनाव के लिए नियुक्त आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) जगमाल सिंह जटैन, एआरओ यश चोपड़ा, भास्कर भल्ला, विशाल गौर, जयपाल कश्यप व विक्रम सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि ये चुनाव पांच पदों के लिए होगा, जिनमें प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष शामिल हैं। आरओ जगमाल सिंह जटैल ने बताया कि छह दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो सात दिसंबर तक चलेगी। दोनों दिन सुबह 10 बजे से 3:0 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी।
आठ दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद छंटनी होगी। नौ दिसंबर को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को उम्मीद्वारों के नामों की घोषणा शाम 4:0 बजे कर दी जाएगी। 17 दिसंबर की सुबह 9:0 से शाम साढ़े चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसी दिन शाम पांच बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। उम्मीद्वारों को मतदाताओं को रिझाने के लिए पार्टी आदि करने की इजाजत नहीं होगी। कोर्ट परिसर या बाहर भी किसी भी जगह फ्लैक्स या बैनर नहीं लगाए जा सकेंगे। लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करते हुए संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाएगा। नामांकन पत्र भरते समय इच्छुक उम्मीद्वार अपने साथ पांच लोगों को लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें