फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष ने पुलिस पर भी बोला हमला, गाड़ियां तोड़ी, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। गांव अलावला में शुक्रवार शाम को दो युवकों का विवाद सुलझवाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। समझौता होने के बाद एक पक्ष के लोगों ने समझौता करवाने वाले व्यक्ति के डेरे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जब डेरा निवासियों ने 112 पर फोन कर सूचना दी तो आरोपियों ने मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी तोड़ दी। वहीं दूसरी प्राइवेट गाड़ी में पहुंचे पुलिस कर्मचारी पर भी हमला बोल दिया।
बाद में थाना प्रभारी बलजीत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से फोर्स बुलाई गई। आरोपियों ने डेरे के बाहर 6-7 राउंड फायर भी किए। पुलिस ने एक दर्जन नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित मेजर सिंह वासी डेरा गोंदर रोड अलावला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम को अपने खेतों में गन्ना लगा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद मनिंद्र और दीपक की आपसी कहासुनी हो गई। फिर दोनों में गाली गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। बीच बचाव कर उन्होंने दोनों का झगड़ा सुलझवा दिया। इसके बाद आरोपी दीपक और उसके साथियों ने खेत में बने कमरे का दरवाजा तोड़ा और उनके साथ मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर वे भाग गए।
थोड़ी देर बाद आरोपी दीपक ने गांव अलावला से अपने साथियों को बुला लिया। लगभग 200-300 लोगों ने उनके डेरे पर चारों ओर से हमला बोल दिया। इस दौरान उन्होंने 112 हेल्पलाइन पर फोन किया। पुलिस की गाड़ी आई तो आरोपियों ने उस पर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया। बाद में जलमाना से प्राइवेट गाड़ी में पुलिस एएसआई सुरजीत व अन्य आए तो आरोपियों ने उस पर भी हमला बोलकर शीशे और गाड़ी तोड़ दी। आरोपियों ने नाजायज हथियार से फायर कर गुरजेंट को मारने की कोशिश की।
आरोपियों ने डेरे के बाहर 6-7 फायर किए। इस दौरान जब अलग अलग जगहों से भारी संख्या में पुलिस बल आया तो आरोपी अपनी बाइकों को छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों में दीपक राणा, पंकज, सोनु वासी अलावला, सुभाष अलावला, मोनू, तेज अलावला, जोनी राणा, राजिन्द्र प्रधान अलावला, सतीश राणा , गोबिंद राणा, शैंकी राणा, कमल राणा, कुलदीप राणा, कंवरपाल, प्रमोद, राज राणा, टिंकू राणा सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस ने नामजद सहित अन्य के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, आर्म्स एक्ट, पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव अलावला में दो पक्षों के लोगों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो भीड़ ज्यादा उग्र हो रही थी। लोगों को समझाया गया, लेकिन नहीं माने। भीड़ ने पुलिस की एक ईआरवी 112 और एक पुलिस कर्मचारी की प्राइवेट गाड़ी तोड़ दी। वहीं आरोपियों ने एक पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस कर्मचारी से मारपीट करने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
- बलजीत सिंह, थाना प्रभारी असंध।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें