फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफएससी निरीक्षक, नौ डिपो की सप्लाई निलंबित

सार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से दो दिन अन्नपूर्णा उत्सव मनाया गया। इस दौरान जिले के 198270 कार्ड धारकों को 4381.43 एमटी गेहूं निशुल्क वितरण करना था। शहर और इंद्री क्षेत्र के नौ राशन डिपो ऐसे मिले, जहां उपभोक्ताओं को सड़ा हुआ गेहूं बांटा गया।
विज्ञापन
गांव रंबा में सीएम फ्लाइंग राशन डिपो पर कार्रवाही करते हुए।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल। दो दिन चले अन्नपूर्णा उत्सव के दौरान राशन डिपो पर खराब गेहूं बांटने के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक नवीन को निलंबित कर दिया गया है। इसी क्रम में जिन नौ राशन डिपो पर खराब गेहूं बांटा गया, उनकी सप्लाई भी निलंबित कर दी गई है। इन डिपो पर जो खराब गेहूं आया, वह निरीक्षक नवीन के गोदाम जुंडला से आया था। इसके वह इंचार्ज थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के एसआई राममेहर, एसआई दिलावर, जगदीश, सुक्रमपाल, रमेश, विरेंद्र ने डीएफएससी विभाग से एएफएसओ तरावड़ी अशोक गुप्ता, एएफएसओ इंद्री अमन नरवाल, निरीक्षक कश्मीर सिंह, निरीक्षक अशोक शर्मा के साथ मिलकर बुधवार को दो जगह छापा मारा। गांव रंबा में डिपो होल्डर बलजिंद्र लाल की दुकान में 11.75 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। साथ ही जो गेहूं डिपो में था, उसमें मिट्टी मिली हुई थी। इस कारण टीम ने गेहूं के आठ नमूने भी लिए। इसके बाद टीम शिल्पा रानी डिपो होल्डर पर पहुंची तो वहां भी 6.45 क्विंटल गेहूं, छह किलोग्राम चीनी व मस्टर्ड ऑयल भी कम पाया गया।
ये है मामला
बता दें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से दो दिन अन्नपूर्णा उत्सव मनाया गया। इस दौरान जिले के 198270 कार्ड धारकों को 4381.43 एमटी गेहूं निशुल्क वितरण करना था। शहर और इंद्री क्षेत्र के नौ राशन डिपो ऐसे मिले, जहां उपभोक्ताओं को सड़ा हुआ गेहूं बांटा गया। लोगों के विरोध के बावजूद दूसरे दिन भी वहीं हालात रहे। जब मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो डीएफएससी की ओर से नौ राशन डिपो को नोटिस जारी किए। इस दौरान गांव प्योंत के रमेश कुमार के डिपो की सप्लाई निलंबित की गई थी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के साथ बदतमीजी की थी। सड़े हुए गेहूं की जांच कराई गई तो खुलासा हुआ कि यह गेहूं डीएफएससी विभाग के जुंडला गोदाम से आया था। इस पर गोदाम इंचार्ज निरीक्षक नवीन को भी निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

इन राशन डिपो की सप्लाई की निलंबित
- पुनीत महाजन, सदर बाजार करनाल
- दिनेश शर्मा वार्ड नंबर 15 करनाल
- सुखपाल प्रेम नगर करनाल
- मोती लाल हांसी चौक करनाल
- देशराज वार्ड नंबर 15 करनाल
- बलवान सिंह वार्ड नंबर 15 करनाल
- लाल सिंह सदर बाजार करनाल
- विक्रम सिंह गढ़ी बीरबल इंद्री
- जगदीश शर्मा गांव रंडोली इंद्री
एडीसी ने जांच की शुरू
सालवन रोड स्थित डीएफएससी के गोदाम में गेहूं के कट्टों में परखी मारने के मामले में एडीसी योगेश कुमार ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच में डीएफएससी से मजदूर तक सभी को शामिल किया जाएगा। इसके बाद जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
क्या है मामला
गोदाम के वायरल वीडियो में एक मजदूर गेहूं के कट्टे में परखी मार रहा था। मामले में ठेकेदार गुलाब ने एएफएसओ निर्दोश डांगी पर आरोप लगाए हैं कि वह ही गेहूं के कट्टो में परखी मरवा रहे हैं तो वहीं एएफएसओ ने ठेकेदार पर उल्टा आरोप लगाए हैं।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मुख्यालय से निरीक्षक नवीन को निलंबित किया गया है, क्योंकि सड़ा हुआ गेहूं उनके गोदाम से ही आया था। इसके साथ ही सड़ा हुआ गेहूं वितरण करने वाले नौ राशन डिपो की सप्लाई भी निलंबित कर दी गई है।
विज्ञापन

निशांत राठी, डीएफएससी, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें