फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

243 पर पहुंचा डेंगू का आंकड़ा, 10 साल में सबसे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 10 नए केस आए। पिछले 10 साल में इस बार डेंगू के सबसे ज्यादा केस आ चुके हैं। 2010 से 2020 तक के आंकड़ों को देखा जाए तो 2017 में सबसे ज्यादा 234 डेंगू के केस आए थे। इस साल अब तक डेंगू के 243 केस आ चुके हैं।
करनाल में अब तक डेंगू के 130 केस, कुंजपुरा में 27, निसिंग में 27 और इंद्री में 21 डेंगू के केस मिल चुके हैं। असंध में 9, नीलोखेड़ी में 6, तरावड़ी में 8, घरौंडा में 13, बल्ला में भी 2 डेंगू के केस आ चुके हैं। करनाल शहर में भी डेंगू पांव पसारता जा रहा है। डेंगू के बढ़ते केसों के कारण मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। यदि प्राइवेट अस्पतालों की बात करें तो वहां भी डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

3896 घरों को जारी हो चुका नोटिस
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 358580 घरों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लारवा की जांच की है। इनमें से 6596 घरों में डेंगू के लारवा मिल चुके हैं और 3896 घरों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। फिर भी डेंगू के लारवा घरों और दफ्तरों में मिल रहे हैं।
बढ़ती जा रही प्लेटलेट्स की मांग
जिस तरह डेंगू के केस बढ़ रहे हैं उसी तरह प्लेटलेट्स की भी मांग बढ़ती जा रही है। नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक में रोज प्लेटलेट्स के छोेटे पैक की रिमांड 40 तक आ रही है। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 60 के करीब छोटे पैक की मांग आ रही है। जंबो पैक की मांग भी करीब 10 तक आ रही है।
विज्ञापन

वर्ष डेंगू के केस
2010 72
2011 01
2012 14
2013 185
2014 03
2015 215
2016 23
2017 234
2018 106
2019 29
2020 93
2021 243
डेंगू के बढ़ते केसों को देखते हुए सभी सीएचसी के अधिकारियों को डेंगू के मरीजों के लिए 10-10 बेड का अलग से वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कोई भी डेंगू मरीज आता है उसे बेड की व्यवस्था कराई जाएगी। वहीं डेंगू के लारवा की जांच करने वाली टीमों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वह दिन में अधिक से अधिक घरों व दफ्तरों में लारवा की जांच करें। आने वाले समय में तापमान में गिरावट आएगी तो डेंगू का लारवा पनपना अपने आप ही कम हो जाएगा।
- डॉ. अन्नू, अतिरिक्त जिला मलेरिया अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें