फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में 21 सितंबर को परिवहन महानिदेशक से मिलने का लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन (संघर्ष दिवस) में ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने कर्मचारियों की मांगें जोरशोर से उठाई। इससे पूर्व कर्मचारी पुराने बस अड्डे पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए मानव सेवा संघ में आयोजित सम्मेलन में पहुंचे। जहां निर्णय लिया कि यदि परिवहन महानिदेशक को 20 सितंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं किया तो यूनियन का शिष्टमंडल 21 सितंबर को उनसे मिलने चंडीगढ़ पहुंचेगा। यूनियन ने आरोप लगाया कि महानिदेशक से कई बार मुलाकात के लिए समय मांगा गया, लेकिन उनकी ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

राज्य प्रधान विनोद शर्मा ने कहा कि पांच सितंबर 2018 को रोडवेज कर्मचारियों की ओर से की गई हड़ताल को संघर्ष दिवस का नाम दिया गया है। उस हड़ताल में सरकार की किलोमीटर योजना के खिलाफ कर्मचारियों ने एस्मा जेसे कानून, लाठीचार्ज, गिरफ्तारी, मुकदमे, बर्खास्तगी व निलंबन सरीखी दमनकारी नीतियों को झेला था। इस मौके पर महासचिव सुखविंद्र सिंह, राज्य कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मायाराम उनियाल, मुनिंद्र सिंह, अजायब सिंह, ज्ञान सिंह राठी, रविंद्र सिंह, बलदेव सिंह, अरुण शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह उठाई मांगें
कनिष्ठ व वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतनमानों में अंतर दूर करना।
2016 में ठेके पर भर्ती चालकों को पक्का करना।
परिचालकों के ग्रेड पे में वृद्धि करना।
आईटीआई स्केल एक समान व सभी पर लागू करना।
ओवरटाइम का भुगतान न करना।
वर्कशॉप कर्मचारियों की छुट्टी लागू करना।
मुख्यालय के आदेशों को एक समान डिपो स्तर पर सख्ती से लागू करवाना।

203ः मानव सेवा संघ में आयोजित हरियाणा रोडवेज वकऱ्र यूनियन सम्मेलन । अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें