फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय के बाद कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक भी नया केस नहीं आया, लेकिन लंबे समय के बाद कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है। फिलहाल 7 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 551 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में 1992 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 479862 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जिनमें से 438634 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 40012 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिनमें से 39454 मरीज ठीक होकर घर चले गए। डीसी निशांत कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। इस महामारी को सावधानी से ही रोका जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें