अराइपुरा रोड के सामने ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव ऊंचा समाना निवासी (40 वर्ष) भगत राम साथियों के साथ पानीपत में आलू बेचकर वापस गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली पर तीन लोग सवार थे। भगत ट्रैक्टर पर साइड वाली सीट पर बैठा हुआ था। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली फ्लाईओवर पर अराईपुरा रोड के सामने पहुंची तो ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से साइड सीट पर बैठा भगत ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा और ट्राली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि संतुलन बिगड़ने पर ट्रैक्टर से गिरे एक व्यक्ति की ट्राली के नीचे आने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।