फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से विधायकों के आवास का घेरावा करेंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जेल भरो आंदोलन के बाद अब आंगनबाड़ी कर्मियों ने अपने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। सोमवार से विधायकों और मंत्रियों के आवास का घेराव किया जाएगा। फव्वारा पार्क में शनिवार को आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की बैठक हुई। इसमें ये तय किया गया कि किस दिन किस विधायक के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। वहीं आंगनबाड़ी कर्मियों ने अपनी हड़ताल को भी 25 जनवरी तक आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रूपा राणा ने की। उन्होंने कहा कि सरकार व महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग वर्कर्स और हेल्पर का शोषण करना बंद करे। वर्कर्स को बार-बार निलंबित करने के पत्र भेजे जा रहे हैं। यूनियन से बातचीत करके लंबित मांगों को तुरंत लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2018 में हुए समझौते में वर्कर्स एवं हेल्पर का मानदेय बढ़ाने के साथ-साथ सुपरवाइजर की प्रमोशन में वर्कर्स का 50 प्रतिशत आरक्षण, आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया बढ़ाने पर सहमति बनी थी। अभी तक ये मांगें भी लागू नहीं हुई। अब तक पांच बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन हर बार असफल ही रही। इस मौके पर सीटू के राज्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, सचिव जगपाल राणा, ओपी माटा और अमित के अलावा रीना, सरोज, मूर्ति, मीनाक्षी, कमला, सुषमा शर्मा, रेखा, उमा शर्मा और सुनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दिन होगी यह गतिविधि
दिन गतिविधि
17 जनवरी उपायुक्त कार्यालय का घेराव
18 जनवरी प्रेमनगर में सीएम आवास का घेराव
19 जनवरी मजदूर मोर्चा और किसान संगठनों के साथ बैठक
20 जनवरी करनाल में नीलोखेड़ी विधायक के आवास का घेराव
21 जनवरी घरौंडा विधायक के आवास का घेराव
22 जनवरी इंद्री में एसडीएम कार्यालय का घेराव, ज्ञापन के साथ-साथ विधायक के पुत्र के निधन पर शोक प्रस्ताव भी सौंपा जाएगा।
23 जनवरी असंध में विधायक के आवास का घेराव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें