फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद नहर में मिला व्यापारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चार दिन से लापता शहर के टिंबर व्यापारी विक्रम जॉली का शव घोघड़ीपुर नहर से मिला है। इससे पहले उनकी स्कूटी पुंडरक गांव के समीप नहर से मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि व्यापारी की मौत कैसे हुई और वह नहर में कैसे गिरे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने भी किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं।
20 दिसंबर को सुभाष कॉलोनी निवासी तुषार जॉली ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पिता विक्रम जॉली 19 दिसंबर की शाम से घर नहीं पहुंचे हैं, उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। परिजनों ने बताया कि विक्रम ने शाम करीब छह बजे अपनी पत्नी को फोन कर कहा था कि उन्हें शादी में चलना है तैयार रहना। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। वह घर से उसी दिन शाम के पांच बजे स्कूटी लेकर निकले थे। उसी शाम करीब सात बजे जब उन्होंने कॉल किया तो मोबाइल नंबर बंद पाया गया। मामले की पुलिस जांच कर रही थी। सीआईए की टीम भी जांच में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुंडरक नहर के समीप मिली थी अंतिम लोकेशन
साइबर सेल की मदद से पता चला था कि उनकी अंतिम लोकेशन पुंडरक नहर के समीप मिली थी। तभी से गोताखोर प्रगट सिंह की टीम नहर में तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह पुंडरक नहर के समीप विक्रम जॉली की स्कूटी मिली। इसके बाद घोघड़ीपुर नहर के समीप उनका शव मिला। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है जो कि शादीशुदा हैं। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें