संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत।डीपीएस पानीपत सिटी जूनियर में रविवार को बच्चों के लिए अपनी उभरती हुई प्रतिभा को स्वच्छंद रूप देने हेतु मंच प्रदान करते हुए स्टार बॉर्न टू शाइन प्रतियोगिता का फिनाले आयोजित किया गया। इसके तहत हुई नृत्य प्रतियोगिता में आरव चुघ व नमन प्रथम रहे।
प्रतियोगिता में कार्तिक व स्नेहा द्वितीय तथा ग्रेस व अनुज तृतीय स्थान पर रहे। अभिनय श्रेणी में माणिक मल्होत्रा ने प्रथम, शुभम पांडा ने द्वितीय व काशवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि रितेश ने रैप राउंड में अपना सिक्का जमाया। इसमें डीपीएस पानीपत सिटी एवं आस पास के क्षेत्रों के अन्य विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 70 से 80 प्रतिभागियों के मध्य फिनाले का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका के रूप में डांस दीवाने फेम तुषार कौशिक,राघव शर्मा ,जीटीवी सीरियल और बॉलीवुड अभिनेता रिकी चावला , अंकित छाबरा , नृत्य निर्देशक रोनित शर्मा और फिल्म निर्देशक सूरज सहवाल आदि रजत मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की सुपरवाइजर सरिता विज ने किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना जैन ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीत या हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भागीदारी करना है ।ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभावान बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को मूर्त रूप देने का काम करती हैं। समापन में मुख्य अध्यापिका सुमीत कोचर, सुपरवाइजर सरिता विज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।