फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Karnal: रंजिश में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचला, घर वालों ने समझा हादसा, शक हुआ तो पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 28 Mar 2023 05:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

14 मार्च को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर व्यक्ति की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में अवैध खनन की रंजिश को लेकर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी ने किसी और व्यक्ति को ट्रैक्टर से रेत लाने के लिए मना किया तो विवाद बढ़ गया। आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन


घटना 14 मार्च की है। थाना इन्द्री के गांव गढ़पुर टापू के रहने वाले अरसद ने अवैध खनन की रंजिश में गांव के ही रहने वाले इसाक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। जबकि लोगों का लगा कि सड़क हादसे में मौत हुई, मगर परिजनों को बाद में शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर जांच शुरू की। फरार आरोपी अरसद को गिरफ्तार किया।

आरोपी को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह यमुना क्षेत्र से रेत के अवैध खनन का काम करता है। उसके साथ इसाक भी रेत निकालने का काम करता था। मृतक व्यक्ति किसी दूसरी जगह से ट्रैक्टर लाकर रेत के अवैध खनन का काम कर रहा था।
विज्ञापन


आरोपी ने इस बात पर ऐतराज जताया और दूसरे के ट्रैक्टर से रेत लाने के लिए इंकार किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया। दोनों एक-दूसरे को मारने-पीटने लगे। बाद में आरोपी ने इसाक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रैक्टर व ट्राली को बरामद किया। इस मामले में मृतक के बेटे इस्लाक ने इंद्री थाने में मामला दर्ज कराया था।

अवैध खनने की रंजिश में आरोपी और व्यक्ति के बीच विवाद हो गया था। जिसके चलते आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर मारकर व्यक्ति की हत्या कर दी। इस मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। - विनोद कुमार, इंस्पेक्टर इंद्री थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें