फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में हादसा: मिनी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, दो लोगों की मौत, चार अन्य लोग घायल

Mon, 11 Oct 2021 02:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के करनाल में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हैं। हादसा गढ़ी बीरबल रोड़ पर राजेपुर के पास हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में गढ़ी बीरबल रोड़ पर राजेपुर के पास सोमवार सुबह एक मिनी बस और रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में असंध निवासी करीब 32 वर्षीय अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान 30 वर्षीय प्रशांत ने दम तोड़ दिया। चार अन्य लोग घायल हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सादे अंदाज में शादी: मोहाली में हुआ पंजाब सीएम के बेटे का विवाह, खुद गाड़ी चला कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार चन्द्राव स्थित आरएसएल डिस्टलरी की एक मिनी बस रोजाना कर्मचारियों को करनाल से डिस्टलरी लेकर आती है। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही डिस्टलरी की मिनी बस गांव राजेपुर के पास पहुंची तो सामने से आ रही रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। कंपनी के प्लांट ऑपरेटर अनिल व प्रशांत की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली संकट: पूर्वोत्तर के राज्यों से कोयला आने में लगेंगे पांच दिन, पावरकॉम की लोगों से अपील, कम जलाएं बिजली

घटना में घायल बस चालक देव और कर्मचारी कुलदीप की हालत काफी गंभीर बनी है जबकि दो कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि मिनी बस व ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर होने की सूचना प्राप्त हुई है। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है। 
 

थाना प्रबंधक सचिन का कहना है कि मृतकों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है। मामले की जांच जारी है।
- सचिन, प्रबंधक थाना इंद्री

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें