फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागड़ धाम गया परिवार, घर से लाखों की चोरी

Mon, 28 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री स्थित डबकौली कलां गांव में एएनएम और इंजीनियर के घर से चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। घर में रखे सोना-चांदी के गहने और दस हजार रुपये की नगदी पर चोर हाथ साफ कर गए। रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक लैब के कर्मचारियों ने फिंगर प्रिंट लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंद्री थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्याना चौकी के इंचार्ज जयनारायण ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये की चोरी आंकी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
गांव डबकौली कलां की एएनएम पवन कुमारी ने बताया कि वह परिवार के साथ 22 दिसंबर को राजस्थान के बागड़ धाम गए हुए थे। शनिवार शाम को वह घर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा मिला। मेन दरवाजे का ताला ठीक मिला। इसके अंदर कमरे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे।

अलमारी का लॉकर तोड़ा गया और उसमें रखा दस तोले सोना, ग्यारह तोले चांदी, दस हजार रुपये की नगदी ले गए। अलमारी के कपड़े बेड पर बिखरे हुए थे। चोरी की सूचना ब्याना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रविवार सुबह मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सुख शांति के लिए गए थे
एएनएम पवन कुमारी के दो बेटे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में सुख शांति के लिए वे बागड़ धाम गए थे। एक बेटा दीपक दिल्ली सचिवालय में आईटी ब्रांच में इंजीनियर है। दीपक, लवणीश और दीपक की पत्नी अनु व एक बच्चा सभी राजस्थान गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। घर आते ही उन्हें चोरी का पता चला। सुनसान घर होने के कारण चोरों ने घर की सभी अलमारी आदि को खंगाला हुआ है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें