फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों का लेंटर तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 20 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम सिटी में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने रविवार रात को चार दुकानों में घुसकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर ले गए। एक साथ चार दुकानों में चोरी हो जाने से लोगों में दहशत है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जहां पर चोरी हुई सेक्टर-6 पुलिस चौकी भी वहीं है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जब दुकानदारों ने सुबह जाकर अपनी दुकानें देखी तो चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


चोरों ने रविवार रात को सेक्टर छह मार्केट स्थित अरोड़ा स्वीट्स, नेहा क्लेक्सन, गुप्ता क्लॉथ स्टोर और मल्होत्रा करियाण स्टोर नामक दुकानों को निशाना बनाया। पीड़ित दुकानदार रमन और मनोज गुप्ता ने बताया कि दो चोर रात को छत के रास्ते लेंटर तोड़कर दुकानों में घुसे और चारो दुकानों से लाखों रुपये की चोरी करके फरार हो गए। जब वह सुबह दुकान पर आए तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीसीटीवी में वीडियो देखकर दोनों चोर नेपाली लग रहे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी से प्राप्त वीडियो के माध्यम से चोरों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, चोरी की घटना में सेक्टर छह मार्केट के दुकानदारों की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। दुकानदारों ने रात को कोई भी चौकीदार नहीं रखा है, जो दुकानों की देखभाल कर सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें