कस्बे के गांव बरसत में स्थित रायॅल गार्डन के पास तीन अज्ञात युवकों ने पिस्तौल की नोंक पर एक बिजली कर्मचारी की बाइक छीनने का मामला प्रकाश में आया है। बाइक छीन कर युवक बरसत गांव की तरफ फरार हो गए। बाइक छीनने की घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
बिजली बोर्ड कालोनी निवासी राजीव रंजन गांव बरसत में शिकायत केंद्र पर ड्यृटि करता है। रविवार की सायं पांच बजे ड्यूटि करके अपनी हीरो होंडा बाइक पर सवार वापिस घरौंडा आ रहा था। गांव बरसत में स्थित रॉयल गार्डन के निकट तीन युवक उसकी बाइक के सामने खड़े हो गए और बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही बिजली कर्मचारी ने बाइक रोकी तो उन्होनें उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की और बाइक छीनकर फरार हो गए।
बिजली कर्मचारी राजीव रजंन ने बताया कि वह गांव बरसत में बिजली बोर्ड के सेंटर पर बतौर एएलएम के पद पर कार्य करता है। रविवार की सायं ड्यृटि समाप्त करने के बाद वापिस घरौंडा आ रहा था कि रॉयल गार्डन के पास तीन अज्ञात युवको ने उसकी बाइक रोकने के लिए सड़क बीच खड़े हो गए ओर बाइकर रोकने का इशारा किया। जैसे ही उसने बाइक रोकी तो उन्होनें उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी ओर बाइक छीनकर गांव बरसत की और फरार हो गए। बाद में बिजली कर्मचारी ने शोर मचाया,तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
कार्यकारी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि गांव बरसत में स्थित एक गार्डन के पास एक बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट कर बाइक छीनने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।