फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी अधिकारी ने की आढ़ती से मारपीट

Sat, 26 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल नई अनाजमंडी में एक आढ़ती के साथ मंडी कर्मचारी द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित आढ़ती ने मामले की शिकायत सेक्टर चार चौकी में दी है। पुलिस को दी शिकायत में आढ़ती सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि मार्केट कमेटी का अधिकारी उससे पिछले 10-12 दिनों से दस हजार रुपये की डिमांड कर रहा था।
विज्ञापन


उसने आरोपी को दस हजार रुपये नहीं दिए। बल्कि उसने मंडी के प्रधान और मार्केट कमेटी सचिव को दी थी। इस पर आरोपी अधिकारी शुक्रवार को उसकी दुकान नंबर 499 पर आकर उससे पैसे की मांग करने लगा। जब उसने पैसे देने से मना कि तो आरोपी अधिकारी ने उसके साथ मारपीट की। वह उसे पीटते-पीटते दुकान से बाहर ले गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के आढ़तियों ने छुड़वाया।

पीड़ित ने बताया कि अधिकारी उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। पीड़ित आढ़ती सतीश कुमार वासी गगसीना ने सेक्टर-4 पुलिस से अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। सेक्टर-4 चौकी इंचार्ज चरण सिंह ने बताया कि मंडी आढ़ती सतीश की शिकायत आई है कि एक अधिकारी ने उसके साथ मारपीट की है। दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें