फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: विधायक के गांव में युवक की गोली मारकर हत्या, एक ही परिवार के हैं मृतक और आरोपी

Fri, 03 Dec 2021 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)

सार

शादी में हुई कहासुनी की रंजिश में युवक के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसके पेट में गोली मार दी गई। 
विज्ञापन
युवक का शव ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में  नीलोखेड़ी के विधायक के गांव गोंदर में एक 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक गोल्डी के परिजन रकम सिंह ने बताया कि गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र राणा के बेटे अजय की शादी निसिंग स्थित जीत पैलेस में थी। इस पैलेस में आरोपी अजीत राणा भी आया हुआ था। शादी के दौरान अजीत और गोल्डी के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान गांव के लोगों ने इनका आपसी समझौता करा दिया लेकिन अजीत कहासुनी की रंजिश अपने मन में ही रखे हुए था। 

विज्ञापन


शाम को आरोपी ने अपने चाचा के लड़के से गोल्डी को फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया। आरोपी के चाचा के लड़के गोल्डी को बाइक पर बैठा कर घर से बाहर ले आए। इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की और फिर गोली मार दी। गोली गोल्डी के पेट में लगी। घायल अवस्था में ही आरोपी उसे गांव के पास रजवाहा के समीप फेंक कर चले गए और परिजनों को सूचना दे दी। परिजन गोल्डी को लेकर निसिंग अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की दो टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। 

गांव में पुलिस बल तैनात

इस वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है क्योंकि आरोपी और मृतक दोनों एक ही परिवार से हैं। गांव में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे, इसलिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें