उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। एक व्यक्ति ने अनैतिक संबंध के शक में अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये है मामला
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर निवासी ग्राम प्रधान नीरज राठी का बुढ़ाना मुजफ्फरनगर मार्ग पर टाइल्स बनाने का कारखाना है। कारखाने में बिहार निवासी गुलशाद अपनी पत्नी रिफत खातून (30) के साथ मजदूरी का कार्य करता है। गुलशाद को अपनी पत्नी पर शक हुआ। बताया गया कि उसका लगा कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध है। इसी शक में गुलशाद ने गुरुवार देर रात में अपनी पत्नी रिफत खातून की गर्दन में चाकू से वार कर हत्या कर दी।